प्रभावी होने की तिथि: 9 अप्रैल, 2025
Samsung Electronics Co., Ltd. (“सैमसंग,”) यह जानता है कि उसके ग्राहकों और उसके कर्मचारियों एवं भागीदारों के लिए निजता कितनी महत्त्वपूर्ण है और हम इस बारे में स्पष्ट होने का प्रयास करते हैं कि हम आपकी जानकारी को कैसे एकत्र, उपयोग, प्रकट, अंतरण और संग्रहित कैसे करते हैं। यह निजता नीति Samsung Knox सेवाओं (“व्यावसायिक सेवाओं”) के माध्यम से एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी के संबंध में हमारे सूचना अभ्यासों का अवलोकन प्रदान करती है।
इस निजता नीति को व्यावसायिक सेवाओं के संबंध में हमारी व्यक्तिगत जानकारी अभ्यासों में बदलावों या लागू कानून में बदलावों को प्रतिबिंबित करने के लिए समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है। हम इस निजता नीति के शीर्ष पर यह बताएंगे कि इसे हाल ही में कब अपडेट किया गया था। यदि हम निजता नीति को अपडेट करते हैं तो हम आपको उन बदलावों के बारे में अग्रिम रूप से सूचित करेंगे जिन्हें हम महत्त्वपूर्ण मानते हैं, इसके लिए हम व्यावसायिक सेवाओं पर एक सूचना लगाएंगे या जब उपयुक्त होगा तब आपको ईमेल भेजेंगे।
हम आपके बारे में कौन-सी जानकारी एकत्र करते हैं?
हम व्यावसायिक सेवाओं के संबंध में अलग-अलग प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र कर सकते हैं।
हम आपके द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र करेंगे, जिसमें आपके डिवाइस और एप्लिकेशन के बारे में विवरण जैसे डिवाइस पहचानकर्ता (उदाहरण के लिए IMEI, सीरियल नंबर), डिवाइस सॉफ़्टवेयर संस्करण, ऑपरेटिंग सिस्टम संस्करण, डिवाइस मॉडल, एप्लिकेशन पैकेज नाम, एप्लिकेशन पैकेज संस्करण, व्यावसायिक सेवाओं और आपके द्वारा हमें भेजे या वितरित किए गए किसी भी संचार में त्रुटियों की पहचान करने और उनका निदान करने के लिए एप्लिकेशन लॉग शामिल हैं;
हम व्यावसायिक सेवाओं के आपके उपयोग के बारे में डेटा एकत्र कर सकते हैं जिसमें आपके उपयोग का समय और अवधि; और आपकी डिवाइस सेटिंग्स के बारे में जानकारी शामिल है;
हम आपके या आपके नियोक्ता द्वारा खरीदे या प्राप्त किए गए उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी और लेन-देन के संबंध में प्रदान किए गए भुगतान डेटा और अन्य जानकारी को एकत्र कर सकते हैं;
हम आपके नियोक्ता या सेवा प्रदाता से या सार्वजनिक और व्यावसायिक रूप से उपलब्ध स्रोतों (जैसा कि कानून द्वारा अनुमत है) से भी आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसे हम आपसे या आपके बारे में प्राप्त अन्य जानकारी के साथ संयुक्त कर सकते हैं।
हम आपकी जानकारी का उपयोग किस प्रकार करते हैं?
हम अपने द्वारा एकत्र की गई जानकारी का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं:
व्यावसायिक सेवाएँ प्रदान करने और आपको या आपके डिवाइस को पंजीकृत या प्रमाणित करने के लिए;
आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए या माँगी गई जानकारी प्रदान करने के लिए;
जहाँ लागू कानून द्वारा आवश्यक हो, आपकी सहमति के अधीन, आपको नए उत्पादों और सेवाओं के बारे में सूचित करने के लिए;
हमारे बाज़ार, ग्राहकों, उत्पादों और सेवाओं का मूल्यांकन और विश्लेषण करने के लिए (जिसमें हमारे उत्पादों और सेवाओं पर आपकी राय पूछना और ग्राहक सर्वेक्षण करना शामिल है);
यह समझने के लिए कि कंपनियाँ किस प्रकार व्यावसायिक सेवाओं का उपयोग करती हैं, ताकि हम उनमें सुधार कर सकें तथा नए उत्पादों और सेवाओं को विकसित कर सकें;
रखरखाव सेवाएँ प्रदान करने के लिए और व्यावसायिक सेवाओं पर सुरक्षा का पर्याप्त स्तर बनाए रखने के लिए;
सैमसंग या हमारे किसी भी संबंधित सहबद्ध, व्यावसायिक साझेदार, कर्मचारी या ग्राहक के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा को कानूनी कार्यवाही, आंतरिक जाँच और सक्षम अधिकारियों द्वारा की जाने वाली जाँच आदि में संरक्षित करने के लिए;
अन्यथा आपकी सहमति से या जैसा कि आपकी जानकारी को एकत्र करते समय वर्णित किया जाता है।
व्यावसायिक सेवाओं के माध्यम से हम समय-समय पर आपके कनेक्ट किए गए डिवाइसों, सभी डिवाइसों, एप्स और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं और सेवाओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर सकते हैं। हम व्यावसायिक सेवाओं पर तृतीय-पक्ष विश्लेषिकी सेवाओं जैसे कि Google Analytics का उपयोग कर सकते हैं। इन विश्लेषिकी सेवाओं का प्रबंधन करने वाले सेवा प्रदाता हमें आपके व्यावसायिक सेवाओं के उपयोग का विश्लेषण करने और व्यावसायिक सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हमारे द्वारा प्राप्त की गई जानकारी इन प्रदाताओं और अन्य प्रासंगिक तृतीय पक्षों को प्रत्यक्ष रूप से प्रकट की जा सकती है या एकत्र की जा सकता है, जो इस जानकारी का उपयोग व्यावसायिक सेवाओं के उपयोग का मूल्यांकन करने, व्यावसायिक सेवाओं को प्रशासित करने में सहायता करने और तकनीकी समस्याओं का निदान करने आदि उद्देश्यों के लिए करते हैं। Google Analytics के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया http://www.google.com/analytics/learn/privacy.html और https://www.google.com/policies/privacy/partners/ पर जाएँ।
हम आपकी जानकारी किसे प्रकट करते हैं?
हम आपकी जानकारी को केवल उपरोक्त उद्देश्यों के लिए अपने व्यवसाय के भीतर आंतरिक रूप से और निम्नलिखित संस्थाओं को प्रकट करेंगे।
सैमसंग सहबद्धों;
जब आवश्यक हो तब तृतीय-पक्ष को आपको अनुरोधित उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए। उदाहरण के लिए, हम आपके द्वारा अनुरोधित लेन-देन को संसाधित करने के लिए वित्तीय संस्थानों को आपका भुगतान डेटा प्रकट कर सकते हैं;
उन कंपनियों को प्रकट कर सकते हैं जो हमारे लिए या हमारी ओर से सेवाएँ प्रदान करती हैं, जैसे वो कंपनियाँ जो बिलिंग प्रक्रिया में हमारी मदद करती हैं;
अन्य पक्षों को यह जानकारी इन उद्देश्यों के लिए प्रकट कर सकते हैं: (i) कानून का अनुपालन करने या अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया (जैसे सर्च वारंट या अन्य न्यायालय के आदेश) का जवाब देने के लिए; (ii) हमारी व्यावसायिक सेवाओं को नियंत्रित करने वाली नीतियों के अनुपालन को सत्यापित करने या लागू करने के लिए; (iii) सैमसंग, या हमारे किसी भी संबंधित सहबद्ध, व्यावसायिक साझेदार या ग्राहक के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा को संरक्षित करने के लिए; (iv) विलय या अंतरण के हिस्से के रूप में, या दिवालियापन की स्थिति में;
अन्य तृतीय पक्षों को प्रकट कर सकते हैं, जब आप इस तरह के साझाकरण के लिए सहमति देते हैं या अनुरोध करते हैं।
आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए हम क्या करते हैं?
हमने व्यावसायिक सेवाओं के संबंध में एकत्र की गई जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित भौतिक और तकनीकी उपाय किए हैं। हालाँकि, ध्यान दें कि यद्यपि हम आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाते हैं फिर भी कोई भी वेबसाइट, इंटरनेट ट्रांसमिशन, कंप्यूटर सिस्टम या वायरलेस कनेक्शन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता है।
हम आपकी जानकारी का अंतरण कहाँ करते हैं?
व्यावसायिक सेवाओं में आपके उपयोग या भागीदारी में इस नीति के अनुरूप, आपके निवास के देश के बाहर आपकी जानकारी का अंतरण, स्टोरेज और संसाधन शामिल हो सकता है। कृपया ध्यान दें कि जिन देशों में आपकी जानकारी का अंतरण किया जाए, वहाँ के डेटा संरक्षण और अन्य कानून आपके देश के कानूनों जितने व्यापक न हों। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे, हम लागू कानून के अनुपालन में उचित उपाय करेंगे।
आपके पास कौन-कौन से अधिकार हैं?
कुछ अधिकार क्षेत्रों के कानूनों के अंतर्गत, आपके पास हमारे द्वारा आपके बारे में एकत्र की गई जानकारी के बारे में विवरण माँगने, आपके बारे में एकत्र की गई जानकारी को हटाने और उस जानकारी में अशुद्धियों को सही करने का अधिकार हो सकता है। हम ऐसे अनुरोधों पर प्रक्रिया करने से मना कर सकते हैं जो अनुचित रूप से दोहराए गए हों, असंगत तकनीकी प्रयास की माँग करते हों, दूसरों की निजता को खतरे में डालते हों, अत्यधिक अव्यावहारिक हों, या जिनके लिए स्थानीय कानून द्वारा पहुँच की आवश्यकता न हो।
यदि आप व्यक्तिगत जानकारी को हटाने का अनुरोध करते हैं, तो आप स्वीकार करते हैं कि ऐसा हो सकता है कि आप व्यावसायिक सेवाओं तक पहुँचने या उनका उपयोग करने में सक्षम न हो पाएँ और शेष व्यक्तिगत जानकारी कुछ समय के लिए सैमसंग के रिकॉर्ड और अभिलेखागार में बनी रहे, लेकिन सैमसंग उस जानकारी का उपयोग वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए नहीं करेगा। आप समझते हैं कि आपके द्वारा जानकारी को हटाने के अनुरोध के बावजूद, यदि सैमसंग ने सैमसंग के उपयोग के नियमों का उल्लंघन करने के कारण वेबसाइट तक आपकी पहुँच को निलंबित, सीमित या समाप्त कर दिया है तो सैमसंग के पास सैमसंग या हमारे किसी भी संबंधित सहबद्ध, व्यावसायिक साझेदार, कर्मचारी या ग्राहक के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा को संरक्षित करने के लिए आवश्यक होने पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी या उसके किसी प्रासंगिक हिस्से को बनाए रखने का अधिकार सुरक्षित है।
अपनी प्राथमिकताओं को अपडेट करने, हमसे प्राप्त होने वाले संचार को सीमित करने या अनुरोध सबमिट करने के लिए कृपया नीचे दिए गए संपर्क अनुभाग में निर्दिष्ट अनुसार हमसे संपर्क करें।
व्यावसायिक सेवाएँ उत्पादों, सेवाओं और प्रमोशन के बारे में कुछ जानकारी और संचार को हटाने की पेशकश कर सकती हैं। आप सेटिंग्स को एक्सेस करने उन विकल्पों के बारे में जान सकते हैं जो व्यवसाय सेवा का उपयोग करते समय आपके लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
हम आपकी जानकारी को कब तक बनाए रखते हैं?
हम यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाते हैं कि हमारे द्वारा आपकी जानकारी को केवल उतने समय के लिए ही प्रतिधारित किया जाए जितने समय तक वह उस उद्देश्य के लिए आवश्यक हो, जिसके लिए उसे एकत्रित किया गया था, या जितने समय के लिए लागू कानून के अंतर्गत उसे बनाए रखना अपेक्षित हो।
हमारी सेवाओं पर तृतीय-पक्ष लिंक और उत्पाद
हमारी व्यावसायिक सेवाएँ ऐसी तृतीय-पक्ष वेबसाइटों और सेवाओं से लिंक हो सकती हैं जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। हम वेबसाइटों या अन्य सेवाओं द्वारा एकत्रित किसी भी जानकारी की सुरक्षा या निजता के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। आपको सावधानी बरतनी चाहिए, तथा आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली तृतीय-पक्ष वेबसाइटों और सेवाओं पर लागू निजता कथनों की समीक्षा करनी चाहिए।
कुकीज़, बीकंस और इसी प्रकार की तकनीकें
हम और ऐसे कुछ तृतीय-पक्ष जो हमारी व्यावसायिक सेवाओं पर सामग्री, विज्ञापन या अन्य कार्यक्षमता प्रदान करते हैं, हमारी व्यावसायिक सेवाओं के कुछ क्षेत्रों में बीकंस का उपयोग कर सकते हैं।
बीकंस
हम कुछ तृतीय पक्षों के साथ मिलकर, बीकंस (“पिक्सल”) नाम की तकनीकों का भी उपयोग कर सकते हैं जो आपके डिवाइस से सर्वर तक जानकारी को संचारित करती हैं। बीकंस को ऑनलाइन सामग्री, वीडियो और ईमेल में एम्बेड किया जा सकता है, और ये सर्वर को आपके डिवाइस से किसी प्रकार की जानकारी को पढ़ने की अनुमति दे सकती हैं, यह जान सकती हैं कि आपने कब कोई विशेष सामग्री या कोई विशेष ईमेल संदेश देखा है, यह निर्धारित कर सकती हैं कि आपने बीकन को कब और किस तारीख को देखा था, तथा आपके डिवाइस का IP पता भी बता सकती हैं। हम और कुछ तृतीय-पक्ष विभिन्न उद्देश्यों के लिए बीकंस का उपयोग करते हैं, जिसमें हमारी व्यावसायिक सेवाओं के उपयोग का विश्लेषण करना भी शामिल है।
हमारी व्यावसायिक सेवाओं को एक्सेस करके और उनका उपयोग करके, आप अपने डिवाइस पर बीकंस और अन्य जानकारी के स्टोरेज के लिए सहमति देते हैं। आप हमारे और ऊपर उल्लिखित तृतीय-पक्षों द्वारा बीकंस और जानकारी को एक्सेस करने के लिए भी सहमति देते हैं।
संपर्क
यदि आप इस नीति के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कृपया हमसे इस ई-मेल पते के ज़रिए संपर्क करें: dataprivacy@samsungknox.com